Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

CM मोहन यादव की तरफ से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5 फीसदी DA बढ़ाने का किया ऐलान

Mohan Yadav On DA : मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया है। इस वृद्धि के तहत जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। इस घोषणा के बाद, राज्य कर्मचारियों का DA 50 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो जाएगा। यह घोषणा भोपाल में आयोजित एक प्रांतीय सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने की।

सीएम मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश को जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए और भी आगे ले जा रहे हैं। जैसे कि हमने यात्रा भत्तों और अन्य भत्तों में वृद्धि की है। समाचारों में पढ़ा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 फीसदी DA मिला है, लेकिन राज्य कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया था। इसलिए, अब मैं घोषणा करता हूं कि मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा।”

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1916409944066208245

एरियर की राशि का भुगतान 5 समान किस्तों में

उन्होंने आगे बताया, ”हमने जुलाई 2024 से 3 फीसदी और जनवरी 2025 से 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसका अर्थ है कि हमारे राज्य के अंदर सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए भारत सरकार के कर्मचारियों के समान 55 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के बाद एरियर की राशि का भुगतान 5 समान किस्तों में जून से अक्टूबर 2025 के बीच दीपावली अच्छी तरह से मनाकर किया जाएगा। 

केंद्र सरकार ने DA में 2 फीसदी का किया इजाफा

केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके बाद उनका DA 53% से बढ़कर 55% हो गया है।

पिछली बार एमपी में 4 फीसदी बढ़ा था डीए

बता दें कि इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने नवंबर 2024 में 4 फीसदी DA बढ़ाकर उसे 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया था। अब, राज्य सरकार ने 5 फीसदी की और वृद्धि करते हुए कर्मचारियों का DA 55 फीसदी तक कर दिया है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगा।

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button