
IPL 2025 : आज (23 मार्च) दोपहर में IPL 2025 का दूसरा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) संभालेंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को रियान पराग लीड करेंगे। SRH vs RR मैच आज 3.30 PM बजे शुरू होगा।
आपको बता दें कि पिछले सीजन 2024 में सनराजइजर्स हैदराबाद उपविजेता टीम थी और कोलकाता नाइट राइडर्स विजेता टीम। हालांकि, इस बार सनराइजर्स हैदराबाद बुलंद इरादे लेकर मैदान में उतरेगी और घरेलू मैदान में राजस्थान को हराने की पूरी कोशिश करेगी।
गौरतलब हो कि मैच की कंडिशन पिच पर भी निर्भर करती है, इसलिए खिलाड़ियों के लिए पिच रिपोर्ट बहुत मायने रखती है। तो आइए जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट-
हैदराबाद पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की बात करें तो यहां पर रन चेज में टीमों को फायदा मिलता है। इसके अलावा हैदराबाद में पेसर हावी रहते हैं। यहां अब तक आईपीएल के 77 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 34 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीती है और रन चेज करते हुए 42 मैचों में टीम जीती हैं। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 163 है। हालांकि, तेज गेंदबाजों का यहां दबदबा देखने को मिलता है, क्योंकि 70.58 प्रतिशत विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को 29.42 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पेसर्स का बोलबाला होगा और टीमें टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनेंगी।
घर बैठे देख सकेंगे लाइव मैच
IPL 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है।
SRH vs RR Match Live मैच को कैसे देखें लाइव?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
SRH vs RR Match Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?
SRH vs RR Match Live मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड हो जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।
आईपीएल 2024 में टीम का कैसा रहा प्रदर्शन?
2024 में SRH ने छह वर्षों में अपना पहला फाइनल खेला। उन्होंने अपने पहले सात मैचों में पांच जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की। आखिरकार, तीन और जीत और एक रद्द मैच ने उन्हें ग्रुप स्टेज के अंत में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ 17 अंकों पर बराबर कर दिया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण SRH दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद वे क्वालीफायर-1 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से हार गए, लेकिन क्वालीफायर 2 में RR को हराकर फाइनल में पहुंचे, जहां वे फिर से KKR से हार गए।
SRH के कप्तानों की सूची
कप्तान | अवधि | मैच | जीते | हारे | टाई/एनआर | विजय प्रतिशत (%) |
कुमार संगकारा | 2013-2013 | 9 | 4 | 4 | 1 | 50.00 |
कैमरून व्हाइट | 2013-2013 | 8 | 5 | 3 | 0 | 62.50 |
शिखर धवन | 2013-2014 | 16 | 7 | 9 | 0 | 43.75 |
डैरेन सैमी | 2014-2014 | 4 | 2 | 2 | 0 | 50.00 |
डेविड वार्नर | 2015-2021 | 67 | 35 | 30 | 2 | 53.73 |
केन विलियमसन | 2018-2022 | 46 | 22 | 23 | 1 | 48.91 |
भुवनेश्वर कुमार | 2019-2023 | 8 | 2 | 6 | 0 | 25.00 |
मनीष पांडे | 2021-2021 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0.00 |
एडेन मार्कराम | 2023-2023 | 13 | 4 | 9 | 0 | 30.76 |
पैट कमिंस | 2024-2025 | – | – | – | – | – |
आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम
क्रम | खिलाड़ी | प्लेयर टाइप | करोड़ में प्राइस |
1 | पैट कमिंस | गेंदबाज | – |
2 | अभिषेक शर्मा | बल्लेबाज | – |
3 | हेनरिक क्लासेन | बल्लेबाज | – |
4 | ट्रैविस हेड | बल्लेबाज | – |
5 | मोहम्मद शमी | गेंदबाज | 10 करोड़ रुपए |
6 | हर्षल पटेल | गेंदबाज | 8 करोड़ रुपए |
7 | ईशान किशन | बल्लेबाज-विकेटकिपर | 11.25 करोड़ रुपए |
8 | राहुल चाहर | गेंदबाज | 3.2 करोड़ रुपए |
9 | एडम जम्पा | गेंदबाज | 2.4 करोड़ रुपए |
10 | अथर्व तायडे | बल्लेबाज | 30 लाख रुपए |
11 | अभिनव मनोहर | बल्लेबाज | 3.2 करोड़ रुपए |
12 | सिमरजीत सिंह | गेंदबाज | 1.5 करोड़ रुपए |
13 | जीशान अंसारी | बल्लेबाज | 40 लाख रुपए |
14 | जयदेव उनादकट | गेंदबाज | 1 करोड़ रुपए |
15 | ब्रायडन कारसे | गेंदबाज | 1 करोड़ रुपए |
16 | कामिन्दु मेंडिस | बल्लेबाज | 75 लाख रुपए |
17 | ईशान मलिंगा | गेंदबाज | 1.2 करोड़ रुपए |
18 | सचिन बेबी | बल्लेबाज | 30 लाख रुपए |
19 | अनिकेत वर्मा | बल्लेबाज | 30 लाख रुपए |
20 | – | – | – |
RR के कप्तानों की सूची
कप्तान | मैच | जीते | हारे | टाई | एनआर | विजय प्रतिशत (%) |
शेन वॉर्न | 56 | 31 | 24 | 1 | 0 | 55.35 |
शेन वॉटसन | 21 | 7 | 11 | 2 | 1 | 33.33 |
राहुल द्रविड़ | 40 | 23 | 17 | 0 | 0 | 57.50 |
स्टीव स्मिथ | 27 | 15 | 11 | 0 | 1 | 55.55 |
अजिंक्य रहाणे | 24 | 9 | 15 | 0 | 0 | 37.50 |
संजू सैमसन | 61 | 31 | 29 | 0 | 1 | 50.81 |
रियान पराग | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | NA |
आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम
क्रम | खिलाड़ी | प्लेयर टाइप | करोड़ में प्राइस |
1 | संजू सैमसन | विकेट-कीपर | 18 करोड़ रुपए |
2 | यशस्वी जयसवाल | बल्लेबाज | 18 करोड़ रुपए |
3 | रियान पराग | ऑलराउंडर | 14 करोड़ रुपए |
4 | ध्रुव जुरेल | विकेट-कीपर | 14 करोड़ रुपए |
5 | जोफ्रा आर्चर | गेंदबाज | 12.5 करोड़ रुपए |
6 | शिम्रोन हेटमायर | बल्लेबाज | 11 करोड़ रुपए |
7 | तुषार देशपांडे | गेंदबाज | 6.5 करोड़ रुपए |
8 | वानिंदु हसरंगा | गेंदबाज | 5.25 करोड़ रुपए |
9 | महेश थीक्षणा | गेंदबाज | 4.4 करोड़ रुपए |
10 | नितीश राणा | ऑलराउंडर | 4.2 करोड़ रुपए |
11 | संदीप शर्मा | गेंदबाज | 4 करोड़ रुपए |
12 | फजलहक फारूकी | गेंदबाज | 2 करोड़ रुपए |
13 | क्वेना मफाका | गेंदबाज | 1.5 करोड़ रुपए |
14 | आकाश मधवाल | गेंदबाज | 1.2 करोड़ रुपए |
15 | वैभव सूर्यवंशी | बल्लेबाज | 1.1 करोड़ रुपए |
16 | -शुभम दुबे | बल्लेबाज | 0.8 करोड़ रुपए |
17 | युद्धवीर चरक | ऑलराउंडर | 0.35 करोड़ रुपए |
18 | अशोक शर्मा | गेंदबाज | 0.3 करोड़ रुपए |
19 | कुमार कार्तिकेय | गेंदबाज | 0.3 करोड़ रुपए |
20 | कुणाल सिंह राठौड़ | विकेट-कीपर | 0.3 करोड़ रुपए |
यह भी पढ़ें : आज से शुरू हो रहा IPL 2025 का महाकुंभ, KKR और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप