
IPL 2025 : आज से IPL 2025 का महाकुंभ शुरू हो रहा है। आज (22 मार्च) का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर (KKR) और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। फिलहला इस बार RCB पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और अपने हार का रिकॉर्ड तोड़ने को सोचेगी। वहीं केकेआर इस बार ट्रॉफी की हैट्रिक लगाने के उद्देश्य से आरसीबी का सामना करेगी। गौरतलब हो कि आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता में ही होगा।
दो बार IPL जीत चुका है KKR
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अब तक 2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुका है। पहला, 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को फाइनल में हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। दूसरा, 2014 में केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को हराकर दूसरी बार चैंपियन बना।
RCB नहीं जीती है एक भी IPL ट्रॉफी
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, आरसीबी तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा:
- 2009 – डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ फाइनल में हार
- 2011 – चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ फाइनल में हार
- 2016 – सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ फाइनल में हार
हालांकि, आरसीबी की टीम हमेशा मजबूत रही है और उनके पास विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (अब रिटायर्ड), ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं। अब देखना होगा कि आईपीएल 2025 में क्या आरसीबी अपनी पहली ट्रॉफी जीत पाएगी या नहीं।
IPL 2025 में कितने मैच होंगे?
आईपीएल के इस सीजन में तीन प्लेऑफ (दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर) और एक फाइनल सहित क 74 मैच खेले जाएंगे।
IPL 2025 का शेड्यूल क्या है?
दो महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 22 मार्च को कोलकाता में शुरू होगा और 25 मई को उसी शहर में समाप्त होगा। दिन के मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे और रात के मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
- पहला क्वालीफायर: 20 मई, शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में
- एलिमिनेटर: 21 मई, शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में
- दूसरा क्वालीफायर: 23 मई, शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन, कोलकाता में
- फाइनल: 25 मई, शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन, कोलकाता में
किन किन स्थानों पर मैच खेले जाएंगे?
10 शहरों की फ्रैंचाइजी के स्टेडियम के अलावा तीन अतिरिक्त स्टोडियम पर भी आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स अपने दो मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स भी दो मैचों के लिए गुवाहाटी को अपना घरेलू मैदान बनाएगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को धर्मशाला में तीन मैच खेलने हैं।
IPL टीमें और उनके कप्तान :
टीम का नाम | कप्तान (Captain) |
---|---|
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | रुतुराज गायकवाड़ |
मुंबई इंडियंस (MI) | हार्दिक पांड्या |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | रजत पाटीदार |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | अजिंक्य रहाणे |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | संजू सैमसन |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | अक्षर पटेल |
पंजाब किंग्स (PBKS) | श्रेयस अय्यर |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | पैट कमिंस |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | केएल राहुल |
गुजरात टाइटंस (GT) | शुभमन गिल |
बता दें कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, क्योंकि हार्दिक पांड्या पिछले साल स्लो ओवर रेट की वजह से प्रतिबंध झेल रहे हैं। जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग होंगे, क्योंकि संजू सैमसन अभी भी चोट से उबर रहे हैं।
PL 2025 में के नए नियम
- गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध हटा दिया गया
- मैच की दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद ओस के प्रभाव को कम करने के लिए दूसरी नई गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा
- ऑफ स्टंप के बाहर वाइड और ओवर-द-हेड वाइड डिलीवरी के लिए अब हॉक-आई तकनीक का इस्तेमाल होगा। (बता दें कि बॉल-ट्रैकिंग तकनीक, जो हॉक-आई का हिस्सा है, पॉपिंग क्रीज पर बल्लेबाज के पास से गुजरने पर गेंद की ऊंचाई को मापेगी, जिसे फिर बल्लेबाज के सीधे खड़े होने पर उसके पैर से सिर तक की ऊंचाई से मिलाया जाएगा – जो पहले से रिकॉर्ड की गई होगी। अगर गेंद की ऊंचाई दर्ज की गई सिर की ऊंचाई से ज़्यादा है, तो उसे वाइड घोषित कर दिया जाएगा)।
- स्लो ओवर रेट के लिए अब कप्तान पर मैच का बैन नहीं लगाया जाएगा।
IPL 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा और अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। इससे पहले, पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में थी।
हालांकि, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दोनों टीमों ने अपने कप्तानों को रिटेन नहीं किया, जिससे ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा बने। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि लखनऊ ने ऋषभ पंत पर बड़ा दांव लगाया है।
IPL 2025 का उम्रदराज और सबसे छोटा खिलाड़ी कौन है?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। 42 साल की उम्र में, वह अपना लगातार 18वां आईपीएल सीजन खेलेंगे, जो एक बड़ी उपलब्धि है। धोनी की कप्तानी में सीएसके पहले ही 5 बार चैंपियन बन चुका है, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक और यादगार सीजन खेलेंगे।
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। महज 13 साल की उम्र में, वह टूर्नामेंट के इतिहास में खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर होंगे। उनकी एंट्री क्रिकेट जगत में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, और फैंस को उम्मीद है कि यह युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका सकता है।
IPL 2025 की इनामी राशि कितनी है?
आईपीएल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले साल, केकेआर को टाइटल जीतने पर 20 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 13 करोड़ रुपये दिए गए थे।
पिछले IPL चैंपियन कौन हैं?
- चेन्नई सुपर किंग्स: 2010, 2011, 2018, 2021, 2023
- मुंबई इंडियंस: 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
- कोलकाता नाइट राइडर्स: 2012, 2014, 2024
- राजस्थान रॉयल्स: 2008
- सनराइजर्स हैदराबाद: 2016
- गुजरात टाइटन्स: 2022
- डेक्कन चार्जर्स: 2009
यह भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया बने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप