Punjab

20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायती सचिव विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू, बी.डी.पी.ओ. पर भी मामला दर्ज

Chandigarh : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज ब्लॉक कुरड़ा, एस.ए.एस. नगर में तैनात पंचायत सचिव अवनीत सिंह बाजवा को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस रिश्वतखोरी के मामले में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) एस.ए.एस. नगर धनवंत सिंह पर भी सह-अभियुक्त के रूप में मामला दर्ज किया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों को एक सरपंच द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि बी.डी.पी.ओ. और पंचायत सचिव ने वर्ष 2018-2023 तक ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उपयोग की गई अनुदान राशि से संबंधित उपयोग प्रमाण पत्र (यू.सी.) जारी करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

आरोपी को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना, फ्लाइंग स्क्वायड-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और बी.एन.एस. की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : क्या होता है बायपास चार्जिंग, स्मार्टफोन में कैसे करता है काम?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button