Uttarakhandबड़ी ख़बर

उत्तराखंड: बर्फ से निकाले 49 मजदूरों में से 1 की मौत, 6 की तलाश जारी, चमोली डीएम ने दी जानकारी

Glacier Burst In Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को ग्लेशियर टूटके गिरने से 55 मजदूर बर्फ के नीचे फंसे हुए थे। बर्फ के नीचे फंसे मजदूरों में से 49 मजदूरों को बचा लिया गया है, 1 मजदूर की मौत हो चुकी है। तो वहीं 6 की तलाश जारी है। मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए सेना के तकरीबन 100 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। सुबह मुख्यमंत्री घटना की जानकारी लेने के लिए घटना स्थल पहुंचे थे। बर्फ के नीचे दबे लोगों के परिजन भी तलाश में जुटे हुए हैं।

पीएम मोदी ने ली जानकारी

आपको बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ समेत सेना के जवान भी यहां तैनात हैं। सीएम धामी हवाई जहाज के जरिए दुर्घटना ग्रस्त इलाके का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने फोन पर बात कर माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। इसके साथ ही प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया है।

चमोली डीएम संदीप तिवारी ने दी जानकारी

इसी बीच चमोली डीएम संदीप तिवारी ने हिमस्खलन बचाव अभियान पर कहा, “अभी तक 49 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है और 27 लोगों को जोशीमठ के अस्पताल में लेकर आए हैं। सभी की स्थिति स्थिर है… बचाव आभियान जारी है।”

यहां आज (1 मार्च) को भारी बारिश होने के साथ ही बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें : चीनी हैंडलरों की मदद से 500 लोगों के साथ 235 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button