
UP Crime News: बीती रात यूपी के भदोही में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ ऊंज थाना इलाके के वहिदा नगर नहर पुलिया के पास हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश आंशू मियां को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बदमाश दाएं पैर में पुलिस की गोली लगने से जख्मी हुआ। गिरफ्तार बदमाश ऊंज क्षेत्र के कलीपुर में हुए वाहन (बोलेरो) चोरी के जुर्म में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश चोरी के वाहनों से पशु तस्करी करने वाले गिरोह का गैंग लीडर बताया जा रहा है। साथ ही वह गोपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बगैर नंबर प्लेट की चारपहिया वाहन (फोर्स), एक अदद 315 बोर, तमंचा मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान…
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ‘बीती रात ज्ञानपुर के तरफ से सिंहपुर नहर की ओर से एक फोर्स चारपहिया गाड़ी ऊंज के वहिदा नगर नहर पुलिया की तरफ आती दिखी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन उसने गाड़ी तेज गति से भगा दी। आगे से जब उसे रोक लिया गया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान वाहन चोरी के अपराध में 25 हजार के इनामी वांछित आंशू मियां के रूप में की गई है।’
घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। अपराधी पर कई जनपदों में करीब 27 मुकदमें दर्ज हैं। उच्चधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस पूछताछ करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बदमाश भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली इलाके के सराय जगदीश का रहने वाला है। बीते दिन पुलिस ने इसी वाहन चोरी के मुकदमें में वांछित उक्त गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : बसंत पंचमी पर ब्रज में श्रृंगार आरती के साथ शुरू हुई होली
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप