Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Ghazipur Border : जाम में फंसे लोगों का गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प, वीडियो आया सामने

Ghazipur Border : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा संभल जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगे नहीं जा पाए। उन्हें वापस लौटना पड़ा। गाजीपुर बॉर्डर पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोग गुस्सा गए। लोगों और काग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ काफिला था। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। काफिले की गाड़ी को रोका गया तो जाम लग गया। प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। जिस वजह से लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा। गाजीपुर बॉर्डर की बात करें तो दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घंटों लोग जाम में फंस गए।

लोगों ने क्या कहा ?

आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जाम में फंसे लोगों के बीच झड़प हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग नारे लगा रहे हैं। जाम में फंसे एक व्यक्ति का कहना है कि अगर राहुल गांधी सड़क के दूसरी तरफ हैं तो यह सड़क क्यों अवरुद्ध है? जनता को क्यों परेशानी उठानी पड़ रही है।

एक और व्यक्ति ने कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि हमारा रास्ता साफ हो। मैं 80 साल का हूं। मैं दिल्ली से आ रहा हूं। मेरे भाई की मृत्यु हो गई है और मैं यहां से जाना चाहता हूं ताकि हम कम से कम उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस की चौकसी से सुखबीर बादल पर हमले की साजिश नाकाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button