
Bus Accident : पीलीभीत में बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें 25 लोग घायल हैं। तीन लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें रुकसाना, फिरोज खान, जयमली, आरिफ और समीर शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस यात्रियों से खचाखच भरी हई थी।
आपको बता दें कि यह बस 60 श्रमिकों को बिहार लेकर जा रही थी। इसमें ज्यादातर लोग नवाबगंज और उसके आस – पास के गांव के बताए जा रहे हैं, जब बस बलरामपुर चौकी के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरी, जब बस पलटी तो अफरा – तफरी मच गई। चीख पुकार मचने लगी।
दो महिलाओं की हालत गंभीर
जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरनपुर और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ड्राइवर पर फोन चलाने का आरोप लगाया जा रहा है।
पंजाब सरकार अग्निवीरों को सेवा मुक्ति के बाद देगी रोजगार : मोहिंदर भगत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप