Other Statesबड़ी ख़बर

Maharashtra : अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – ‘हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं’

Maharashtra : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसी कड़ी में अमित शाह ने अकोला में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उसकी कॉपी आई जिस पर ऊपर तो भारत का संविधान लिखा था लेकिन अंदर सारे के सारे पन्ने कोरे थे। राहुल बाबा, संविधान का तो अपमान मत कीजिए।

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे(राहुल गांधी) हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं। दो दिन पहले उनकी पोल खुल गई। जिस संविधान को वे लहराते हैं उसकी कॉपी आई जिस पर ऊपर तो भारत का संविधान लिखा था लेकिन अंदर सारे के सारे पन्ने कोरे थे। राहुल बाबा, संविधान का तो अपमान मत कीजिए। कांग्रेस पार्टी ने संविधान को मजाक बनाकर रख दिया है और पीएम मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है जो एक प्रकार से बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि है।

288 विधानसभा सीटें

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में सियासत गर्म है, वहीं पार्टियों के बड़े – बड़े नेता महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में अमित शाह महाराष्ट्र के अकोला पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल गांंधी महाराष्ट्र की एक जनसभा में संविधान के साथ दिखाई दिए। वह इसी अंदाज में रैलियों में दिखाई दे रहे हैं।

कोई हमारे तीर्थस्थलों पर अराजकता और अपवित्रता फैलाएगा तो उसे निषेध करेंगे : महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button