खेलबड़ी ख़बर

Retirement : इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान, रणजी ट्रॉफी… आखिरी टूर्नामेंट

Retirement : रिद्धिमान साह ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर संन्यास की घोषणा की है। बता दें कि रिद्धिमान साह को भारत के बेहतरीन विकेट कीपर्स में से एक माना जाता है। रिद्धिमान साह ने कहा कि एक आखिरी बार बंगाल का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। संन्यास से पहले केवल रणजी ट्रॉफी में खेल रहा हूं।

साहा ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में एक यादगार यात्रा के बाद, यह रणजी सत्र मेरा आखिरी होगा। मैं एक आखिरी बार बंगाल का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। संन्यास से पहले केवल रणजी ट्रॉफी में खेल रहा हूं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आपके समर्थन मेरे लिए काफी मायने रखता है।

जानकारी के लिए बता दें कि साहा रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन आईपीएल में नहीं दिखाई देंगे। गुजरात टाइंस की तरफ से खेलते थे। माना जा रहा है कि अगले साल रिटेन नहीं करेगा। मेगा नीलामी की बात करें तो रजिस्ट्रेशन होता है। लेकिन उन्होने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

अंतराष्ट्रीय करियर की बात करें तो 40 टेस्ट खेले हैं। इसके साथ ही तीन शतक भी उनके नाम है।  29.41 की औसत से रन बनाए हैं। बता दें कि रिद्धिमान साहा को बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर माना जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि 2008 से वह आईपीएल खेलते आए हैं। रिद्धिमान साहा ने कई टीमों के साथ खेला है। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और हाल ही में, गुजरात टाइटन्स शामिल है।

Punjab : कृषि विभाग ने 21,958 सी.आर.एम. मशीनों को दी मंजूरी, किसानों ने खरीदीं 14 हजार से अधिक सी.आर.एम. मशीनें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button