
Border Dispute : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सुलझ गया। LAC के मुद्दे पर समझौता हुआ। इस पर विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई घटनाओं के बाद से हम चीनी पक्ष के साथ सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर लगातार संपर्क में थे। डब्ल्यूएमसीसी और सैन्य कमांडर स्तर पर दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हुई है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि वार्ता की इन कवायदों के कारण कई मोर्चों पर टकराव और तनाव मिटाने में कामयाबी मिली है। फिर भी असहमति के कुछ बिंदु बाकी थे। विदेश सचिव के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों में हुई वार्ताओं के बाद भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैन्य गश्त की व्यवस्था को लेकर सहमति बन गई है। इसके चलते सैन्य आमने-सामने की स्थिति अब सुलझ गई है।
पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति के बाद दोनों देशों के बीच एलएसी पर तनाव कम होने की उम्मीद है। द्विपक्षीय वार्ता के मुद्दे पर हम अब भी समय और व्यस्तताओं के अनुरूप काम कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और चीन के बीच LAC पर सीमा विवाद चल रहा था। कजान में पीएम मोदी जाएंगे। ऐसे में शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की अटकलें लग रही हैं। विदेश सचिव ने इस पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि भारत और चीन के बीच कई स्तर की बातचीत हो चुकी है। 52 महिनों से तनाव जारी था। अब LAC पर गश्त को लेकर सहमति बन गई है। दरअसल, 22 और 23 अक्टूबर को ब्रिक्स सम्मेलन होना है। इससे पहले यह बयान आया है।
खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दी भारत को धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों को भारत की यात्रा करने से किया मना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप