यूटिलिटी न्यूजराजनीति

मुंबई में इन गाड़ियों पर नहीं लगेगा टोल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा ऐलान

Maharashtra Toll tax Free : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। शिंदे कैबिनेट ने मुंबई में एंट्री करने वाले पांच टोल पर हल्के वाहनों के लिए टोल टैक्स को पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की। बता दें आज रात 12 बजे से यह नियम लागू हो जाएगा। शिंदे सरकार के इस फैसले को विधानसभा चुनाव से पहले वोटर्स को लुभाने के रूप में देखा जा रहा है।  

मुंबई के सभी पांच एंट्री टोल प्लाजा पर छोटे वाहनों को अब कोई टोल नहीं देना होगा। बता दें, मुंबई में एंट्री के लिए यह पांच टोल बूथ है :

1.दहिसर

2.आनंद नगर टोल

3.वैशाली

4.मुलुंड

5.ऐरोली क्रीक ब्रिज

बता दें, 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य मंत्री मौजूद रहे। इस बीच राज्य मंत्रिमंडल ने पूर्व राज्य मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही इस संबंध में शोक प्रस्ताव रखा गया।

यह क्रांतिकारी फैसला है : दादाजी दगडू भुसे

महाराष्ट्र सरकार की इस घोषणा पर मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने बताया, “मुंबई में एंट्री के समय, दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित 5 टोल प्लाजा थे। इन पर 45 रुपये और 75 रुपये टोल वसूले जाते थे। यह 2026 तक लागू था। इन पांचे टोल पर लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। इनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। आज सरकार ने रात 12 बजे से हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। सरकार इस पर कई महीनों से चर्चा कर रही थी। आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।”

आदित्य ठाकरे ने भी की थी मांग

जानकारी के लिए बता दें इस टोल टैक्स को माफ करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पहले ये मांग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने की थी। वहीं पिछले दिनों पूर्व मंत्री और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी की थी। हालांकि, अब शिंदे सरकार ने आज रात 12 बजे से पांच टोल बूथों पर छोटे वाहनों के लिए टोल टैक्स माफ करना का फैसला लिया।

यह भी पढ़े : “24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को…” लॉरेंस बिश्नोई को पप्पू यादव की खुली चुनौती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button