Other Statesबड़ी ख़बर

Baba Siddique Death : बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार, एक फरार

Baba Siddique Death : बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन शूटरों ने उन्हें गोली मारी है। पूरा बांद्रा गोली की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। 6 राउंड फायरिंग की गई है। तीन गोलियां लगीं। बता दें कि 15 दिन पहले उन्हें धमकी मिली थी। उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल जैसे ही मुंबई में शाम होती है। गोलियों की आवाज से पूरा बांद्रा गूंज उठता है। दशहरा था। लोग दशहरा मना रहे थे। बाबा सिद्दीकी शाम को दफ्तर में थे। 9 :30 के आस – पास वह दफ्तर से निकलते हैं। उसी समय तीन शूटरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई।

वाई कैटेगरी की थी सुरक्षा

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा फरार बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक शूटर यूपी का है। दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है। जैसे बाबा सिद्दीकी को गोली लगने की सूचना मिली। डिप्टी सीएम फडणवीस लीलावती अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। हाल ही में वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई।

ऐसी सुरक्षा के बाद हत्या होना सवाल खड़ा कर रहा है। इस मामले में विपक्ष हमलावर है। हत्या के कारणों पर बात करें तो पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है। स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी का मामला हो सकता है। ईडी ने बाबा सिद्दीकी की 462 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी।

संजू के तूफानी शतक, कप्तान सूर्या की शानदार पारी के दम भारतीय टीम ने बनाया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button