Haryanaराजनीति

‘पिछले 10 सालों में कनेक्टिविटी में हरियाणा में जो विकास हुआ है, चाहे वो…’, यमुनानगर में बोले CM योगी

CM Yogi : हरियाणा के यमुनानगर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…हरियाणा में फिर से डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए…पिछले 10 सालों में कनेक्टिविटी में हरियाणा में जो विकास हुआ है, चाहे वो मेट्रो हो, हाईवे हो, एक्सप्रेसवे हो… यहां कई संस्थाएं खुली हैं। ये विकास इसी गति से जारी रहना चाहिए, इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को जिताएं।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1839974602816270591

वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा, “…1947 में देश की आजादी के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तत्काल होना चाहिए था। विवाद भी नहीं था। कांग्रेस की सरकार चाहती तो तत्काल निर्णय लेती… कांग्रेस ने विवाद खड़ा करके बैरियर खड़े करवाए… कांग्रेस जिस समस्या का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई… 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और 2019 में राम मंदिर विवाद सदा के लिए समाप्त हो गया… कांग्रेस ‘समस्या’ का नाम है। देश की जितनी भी समस्या है वो सब कांग्रेस ने दी है… देश को जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर कमजोर करने की चेष्टा हो रही है… यह सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है और भाजपा केवल समाधान है।”

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है, कोई काम नहीं किया…’, अनिल विज का कांग्रेस पर हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button