
UP NEWS : सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सीएम योगी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या और काशी में बढ़ रहे पर्यटन के बारे में बताया। दरअसल काशी और अयोध्या में श्रद्बालुओं की तादाद बढ़ रही है। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग धार्मिक, आध्यात्मिक और इको-टूरिज्म या हेरिटेज टूरिज्म से जुड़ी साइटों का भ्रमण कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अपनी ओर पर्यटन की दृष्टि से लुभाने में सफल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में गत वर्ष उत्तर प्रदेश में 46 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग धार्मिक, आध्यात्मिक और इको-टूरिज्म या हेरिटेज टूरिज्म से जुड़ी साइटों का भ्रमण कर चुके हैं। ये जो पर्यटक हैं ये केवल उत्तर प्रदेश के अंदर पर्यटन की दृष्टि से नहीं आते बल्कि उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन में भी इनकी बहुत बड़ी भूमिका है।
‘दुनिया के सामने प्रस्तुत…’
सीएम योगी ने कहा कि आज काशी बाबा विश्वनाथ का पावन धाम करोड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अयोध्या धाम, एक नए रूप में देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत हुआ है। ब्रज क्षेत्र, मथुरा, वृंदावन… इन सबने दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता हासिल की है। बौद्ध पर्यटकों के दृश्य से सारनाथ, कुशीनगर, कपिलवस्तु… दुनिया भर के बौद्ध श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप