Haryanaराजनीति

‘कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न नेतृत्व’, जन आशीर्वाद रैली में बोले CM नायब सिंह सैनी

CM Nayab Singh Saini : हरियाणा के जींद  में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “…मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि इनका(कांग्रेस पार्टी) तो खाता खुलना भी मुश्किल हो जाएगा जिस प्रकार की स्थिति हरियाणा में कांग्रेस के लिए बन रही है… भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसाब मानते फिर रहे हैं उन्हें लेकर एक बात याद आती है कि… जिनके खुद के खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। ये लोग लोगों को सुविधाएं देने नहीं बल्कि हरियाणा में भ्रष्टाचार करने आते हैं। ये लोगों को गुमराह करके वोट बटोरने की कोशिश करते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जनता को गुमराह करके अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के पास न नीति है, न नीयत और न नेतृत्व…कांग्रेस को 5 अक्टूबर को जनता से जवाब मिलेगा…हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1830173703025672202

जजपा को लगा बड़ा झटका

वहीं जींद रैली हरियाणा चुनाव के बीच जन नायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जजपा से बागी हुए विधायक जोगीराम सिहाग और रामकुमार गौतम ने बीजेपी ज्वाइन की। सीएम सैनी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ये भी पढ़ें: ‘बिना SGPC परमिशन के न तो फिल्म चलेगी और न ही चलने दी जाएगी’, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बोले पूर्व CM चन्नी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button