धर्म

Ganga Talao : 108 फीट ऊँची महादेव की प्रतिमा, जानें इस झील को क्यों कहा जाता है गंगा तालाब ?

Ganga Talao : मॉरीशस के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है गंगा तालाब। यह मॉरीशस में बना एक हिंदू मंदिर है। इसे आमतौर पर ग्रैंड बेसिन के नाम से जाना जाता है। यह समुद्र तल से लगभग 1,800 फीट ऊपर है।

यह मॉरीशस का सबसे पवित्र हिंदू स्थान माना जाता है। हिंदू धर्म के देवता भगवान शिव को समर्पित है। शिव मंदिर झील के किनारे स्थित है। भगवान गणेश, देवी गंगा और भगवान हनुमान सहित अन्य देवताओं को समर्पित मंदिर भी है।

यहां मूर्तियाँ 108 फीट ऊँची हैं। इनमें मंगल महादेव की प्रतिमा भी है। इस प्रतिमा का 2007 में उद्घाटन किया गया, जो कि मॉरीशस में सबसे ऊंची प्रतिमा है। भारत में गुजरात के वडोदरा में सूरसागर झील में स्थित शिव प्रतिमा की एक सच्ची प्रतिकृति है। यह प्रतिमा गंगा तालाब के प्रवेश द्वार पर अपने त्रिशूल के साथ खड़ी है।

शिवरात्रि का त्यौहार

शिवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है और यह राष्ट्रीय अवकाश होता है। गंगा तालाब मंदिर में शिवरात्रि के दौरान मॉरीशस के लगभग पाँच लाख हिंदू झील तक तीर्थयात्रा पर जाते है। इनमें से कई अपने घरों से नंगे पैर कांवड़ लेकर चलते हैं। मॉरीशस में हिंदुओं के लिए यह बहुत शुभ दिन माना जाता है। दुर्गा पूजा और नवरात्रि का त्यौहार भी बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है।

यह मॉरीशस का एकमात्र मंदिर है जहाँ शिव और उनके परिवार के साथ भैरव को मंदिर के अंदर प्रतिष्ठित किया जाता है। प्रतिष्ठा यहां का एक बहुत बड़ उत्सव है। इस झील को पहले ‘पारी तालाब’ के नाम से जाना जाता था। सन 1998 में झील को ‘पवित्र झील’ घोषित किया गया था। इसके बाद सन 1972 में, गंगा नदी के कुछ पवित्र जल को भारतीय नदी के साथ एक प्रतीकात्मक संबंध स्थापित करते हुए मिलाया गया और झील का नाम बदलकर गंगा तालाब रखा गया।

यह भी पढ़ें : http://Phasmophobia : अगर आपको सता रहा है भूत का भय, तो हो सकता है फास्मोफोबिया, जानें इसके लक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button