Jitan Ram Manjhi : कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है : जीतन राम मांझी

Share

Jitan Ram Manjhi : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में पार्टियां एक – दूसरे के साथ गठबंधन कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन का ऐलान हो चुका है। इसी पर ही एनडीए के घटक दल के नेता कांग्रेस पर निशाना साध रही है। जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है।

जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी कुछ भी कर सकती है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है। दरअसल, एनडीए के घटक दल लगातार निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस ने गठबंधन का किया था ऐलान

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जम्मू – कश्मीर गए और उन्होंने फारूक अब्दुला और उमर अब्दुला से मुलाकात की। दोपहर होते – होते कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन का ऐलान कर दिया। फारूक अब्दुला ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम साथ हैं, दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अगर हम अपडेट बताएं तो फारूक अब्दुला के आवास पर बैठक हुई।

ये भी पढ़ें : Cambodia : सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा निर्मित हिंदू मंदिर थॉमनोन, क्या है इसके आकर्षण का केंद्र ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप