
Cambodia : कंबोडिया के उत्तर – पूर्व में एक पहाड़ी है, उस पहाड़ी पर बना हुआ है एक हिंदू मंदिर। नोम बोक नामक इस हिंदू मंदिर को बनाने का श्रेय यशोवर्मन प्रथम के शासनकाल को दिया जाता है। इंद्रवर्मन प्रथम के पुत्र यशोवर्मन प्रथम ने राजधानी को यशोधरापुरा में प्रेषित कर दिया। जो कि पहली अंगकोर राजधानी है। जिसका अर्थ है “वह शहर जो महिमा धारण करता है”।
पहाड़ियों के नाम पर रखे गए मंदिरों के नाम
9वी और 10वी शताब्दी के बीच यशोवर्मन प्रथम ने अपनी राजधानी अंगकोर में प्रेषित करने के बाद इसकी स्थापना की इसका यशोधरापुरा नाम रखा। साथ ही दो अन्य मंदिर जिनका नाम सन्निहित पहाड़ियों के नाम पर रखा, एक का नोम बखेंग और दूसरे का नोम क्रॉम रखा है। इन तीनों मंदिर में विषुव, सर्दी और सौर संक्रांति को नोम बोक पहाड़ी मंदिर के पश्चिमी प्रवेश द्वार के अंदर से देखा जा सकता है, जो कि ट्रिपल अभयारण्य के लिए भी जाना जाता है। 10वीं शताब्दी में इन मंदिरों का धार्मिक महत्व बहुत अधिक था।
नोम बोक तीसरा प्राकृतिक पहाड़ी स्थल है। यह ऊंचाई में 725 फीट है। पहाड़ी सिएम रीप से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। यहां बंटेय श्रेई की सड़क से पहुंचा जाता है। पूर्व की ओर जाने वाली एक सड़क 6 किलोमीटर तक बंटेय समरे की तर्फ जाती है। जहां से 635 चौड़ी सीढ़ियों के माध्यम से पहाड़ी तक पहुंचा जाता है, जो शीर्ष पर जाती है और यहीं स्थित है नोम बोक मंदिर। हालांकि, इस पहाड़ी की चोटी से मंदिर लगभग खंडहरों जैसा दिखाई देता है।
हिंदू देवताओं की त्रिमूर्तियों को समर्पित मंदिर
नोम बोक मंदिर एक अंगकोर स्मारक है। यहां हिंदू देवताओं की त्रिमूर्ति हैं, जो कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित है। इसका निर्माण बखेंग शैली से किया गया था और अलग-अलग गर्भगृहों के साथ डिजाइन किया गया था। जिसके पूर्व और पश्चिम में दरवाजे खुलते हैं। कहा जाता है कि बखेंग और नोम बोक के मुख्य “हिंदू देवताओं के संपूर्ण तैंतीस देवताओं” के सिर का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि चंद्रशेखर रूप में शिव के सिर का एक अच्छा उदाहरण है मंदिर में।
यह भी पढ़ें : http://Glossophobia : अगर आप सार्वजनिक स्थान पर बोलने से डरते हैं, तो हो सकता है ग्लोसोफ़ोबिया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप