धर्म

Saturday : भगवान शनिदेव की पूजा करने से मिलता है सभी प्रकोपों से निजाद, जानें कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न ?

Saturday : सनातन धर्म में जिस तरह से सभी दिन देवी – देवताओं को समर्पित है, उसी प्रकार शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। शनिवार के दिन भगवान हनुमान की भी पूजा करना शिभ माना जाता है। शनिदेव के गुरू भगवान महादेव हैं। भगवान महादेव से ही शनिदेव को यह वरदान मिला है कि कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार शनि के प्रकोप से नहीं बच सकता। वह मनुष्य को उसके कर्में के अनुसार फल दे सकते हैं।

भगवान शनिदेव को अनुशासन और न्याय से जुड़ा भगवान माना जाता है। शनिदेव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और डैय्य का दुष्प्रभाव कम होते हैं। शनिदेव की पूजा में नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। भगवान शनिदेव को निर्णायक ग्रह कहा जाता है। उनकी प्रकृति बहुत उग्र मानी जाती है। शनिदेव अपना प्रभाव तत्काल रूपसे दिखाते हैं।

शनिवार के दिन करें भगवान हनुमान की पूजा

शनिवार के दिन हनुमान जी के किसी भी मंदिर में केले, चने और गुड़ का भोग हनुमान जी को अर्पित करें। भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान हनुमान के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ‘श्री हनुमंते नमः’ मंत्र का जाप करें और उसके बाद हनुमान चालिसा का पाठ करें। यह उपाए करने से भगवान शनिदेव और भगवान हनुमान दोनों की कृपा होती है।

भगवान शनिदेव का नाम सुनते ही भय पैदा हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों पर भगवान शनिदेव की टेढ़ी नज़र होती है, उन्हें जीवन में हर प्रकार की विपत्तियां का सामना करना पड़ता है। मानसिक पीड़ा और बिमारियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। यदि आपकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में है, आप महादशा में हो, जीवन में में ऐर किसी तरह की परेशानियां हो तो इन सभी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : http://Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button