
मेष राशि : महत्वपूर्ण कार्यों, आय और करियर में तेजी मिलेगी। आर्थिक प्रयासों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक योजनाएं कारगर रहेंगी। आज का दिंन खर्चों से भरा रहेगा।
वृषभ राशि : ईर्षालु लोगों से सावधान रहें। आप किसी बात से परेशान रह सकते है, आर्थिक मामलों में निर्णय सोच समझ कर लें। आपको व्यवसाय के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी तरह का लेन – देन करने से बचें।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यपार में किसी नए अच्छे अनुभव के होने की संभावना है। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें। अपमानित होने का भय सता सकता है। व्यपार अच्छा रहेगा। परिवार की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
कर्क राशि : आज के दिन आप अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। आपके बॉस आप पर भरोसा करेंगे। लंबे समय से टले हुए काम के पूरे होने की संभावना है। आज का दिन तनावग्रस्त रह सकता है। कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा।
सिंह राशि : व्यवसाय पर ध्यान दें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी और तनाव का माहौल खत्म होगा। जीवनसाथी पर ध्यान दें। आपका स्वास्थय चिंता का विषय बन सकता है। अच्छा समय आने की संभावना बन रही है। अधिक खर्चे से बचें।
कन्या राशि : आपका व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यपार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पत्नी को स्वास्थय संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार पर ध्यान दें। वाहन संभाल कर चलाएं। संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है।
तुला राशि : आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। नव विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान के आने की संभावना है। सभी क्षेत्रों में वृध्दि होगी। आपकी वृध्दि से परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। आप को कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है।
वृच्श्रिक राशि : आपका आज का दिन शांति भरा रहेगा। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। फाइनेंस संबंधी लापरवाही की वजह से धोखा खा सकते है। किसी भी प्रकार का लेन – देन करने से पहले वीचार जरूर करें। फिजूल खर्चों से बचें।
धनु राशि : अपनी सेहत के प्रति और खान – पान का पूरा ध्यान रखें। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। ससुराल के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप हो सकता है। किसी काम में रुकावट आ रही है तो अपने पिता जी से बात करें।
मकर राशि : आर्थिक मामले में रिस्क लेने से या निवेश करने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते है। स्वास्थय का ध्यान रखें। धन – हानि होने की संभावनाएं है। व्यपार अचेछा रहेगा। परिवार की स्थिति ठीक – ठाक रहेगी। संतान पर ध्यान दें।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। संबंधियों या मित्रों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। रुके काम पूरे होंगे और कानूनी मामलों में जीत मिलने की संभावना है। व्यपार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
मीन राशि : व्यवसाय में कोई भी काम सोच समझ कर करें नहीं तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर लंबे समय से चल रही समस्या दूर होगी। आज का दिन उतार – चढ़ाव से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है।
यह भी पढ़ें : http://Agoraphobia : क्या आप को भी लगता है भीड़ में डर? तो हो सकते है इस बिमारी के शिकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप