Uncategorized

Kolkata : पुतुलबाड़ी गुड़िया घर की डरावनी कहानी, जानें क्यों सुनाई देती है रोने की आवाज

Kolkata : कोलकाता जो सिटी ऑफ जॉय के नाम से जाना जाता है, इसकी एक भयानक कहानी भी है। कोलकाता से जुड़ी भूतिया कहानी बहुत है, उन्हीं में से एक पुतुलबाड़ी गुड़िया घर है। पुतुल बारी सर्कुलर रेलवे ट्रैक से सटे और शोभा बाजार घाट के पास22 हारा चंद्र मलिक लेन में स्थित है।

कोलकाता के शोभा बाजार में एक बहुत बड़ी हवेली पुतुलबाड़ी है। यहां अधिकांश मकानों में गोदाम हुआ करते थे , तो इन गोदामों के अमीर मालिक यहां रहने वाले गरीब लोगों को काम पर रखा करते थे। इस जगह के लिए लोगों का यह भी कहना है कि यहां की एक घटना है जो की नियमित रूप से होती था, जिसके अनुसार इन हवेलियों के मालिक यहां काम करने वाली महिलाओं का फायदा उठाते थे। यह महिलाऐं कई सालों तक यातना और यौन उत्पीड़न का सामना करती थी। अपना जुर्म छुपाने के लिए इन हवेलियों के मालिक उन महिलाओं की हत्या कर संपत्ति के अंदर ही दफन कर देते थे। पुतुलबाड़ी गुड़िया घर में घुसने के लिए लोगों को हिम्मत की जरूरत हड़ती है।

गुड़ियों की जुनूनी लड़की

इन हवेलिओं में से एक हवेली के मालिक की बेटी को गुड़ियों को लेकर एक अलग ही जुनून था। वे लड़की इतनी गुड़िया इकट्ठा करती थी कि एक समय ऐसा भी था जब वह हवेली गुड़ियों का सबसे बड़ा कलेक्शन बन गयी थी। गुड़ीया इतनी की हवेली के बाहर और अंदर हर हिस्से में गुड़िया की अलग – अलग मूर्ति से उसके इस जुनून का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोग गुड़िया इकट्ठी करने के इस जुनून को पागल-पन भी कहते थे। एक दिन उस लड़की की एक दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से ही यह हवेली भूतिया हो गई। लोगों की मानें, तो भयानक तरीके से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भी कुछ गुड़िया हवेली में हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह गुड़ियां कभी-कभी जीवित हो जाती है। आज भी गुड़ियाघर से महिलाओं के रोने की आवाज सुनाई देती है। सूरज ढलने के बाद लोग इस इमारत के आस – पास जाने से भी बचते है।

यह भी पढ़ें : Bhangarh : राजस्थान का भूतिया किला भानगढ़, क्या है इसके बर्बाद होने की कहानी ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button