बड़ी ख़बर

Haridwar Bus Accident : हरिद्वार में पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल…

Haridwar Bus Accident : उत्तराखंड में मुरादाबाद रोडवेज की बस पुल से नीचे गिर गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित हो गई। जैसे ही बस नीचे गिरी तो चीख – पुकार मचने लगी। अब कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक हादसा हो गया। मुरादाबाद रोडवेज की बस हर की पौड़ी के पास पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने खबर आ रही है, जो यात्री घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यह बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। ऐसा बताया गया कि मुरादाबाद रोडवेज की बस अनियंत्रित हो गई और बस ने हाईवे की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया, जब बस दीनदयाल उपाध्याय के एंट्री के गेट को तोड़कर नीचे जा गिरी। ऐसा बताया जा रहा है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, बस में लगभग 35 से 40 सवारियां थीं। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। स्थानियों लोगों की मदद से अब बस को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें : Donald Trump Shot: FBI ने की ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटर की पहचान, पेंसिलवेनिया का रहने वाला था आरोपी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button