Biharबड़ी ख़बरराजनीतिराज्य

Bihar Phase 1 Voting Live: बिहार के 4 सीटों पर मतदान जारी, यहां देखें पूरी अपडेट

Bihar Phase 1 Voting Live: बिहार में आज 4 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केंद्र पर लंबी कतार लगी है। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। इन 4 सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।

3 बजे तक कहां कितना प्रतिशत वोटिंग?

गया में 39.35 फीसद
जमुई में 44.46 फीसद
नवादा में 37.77 फीसद
औरंगाबाद में 42.20 फीसद

बिहार में कौन आगे? चिराग पासवान ने किया स्पष्ट

सांसद चिराग पासवान ने कहा, हमारे प्रत्याशी चारों जगह जीत रहे और कमोबेश यही माहौल पूरे देश का है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1781214516069683318

बिहार की 4 सीटों पर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

गया:30.40 %
जमुई: 34.25 %
नवादा:27.23 %
औरंगाबाद: 33.99 %

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/bihar-phase-1-voting-live-news-in-hindi/

सम्राट चौधरी के इलाके में 12.30 बजे तक नहीं हुई वोटिंग

तारापुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 258 है। मतदान केंद्र संख्या 258 प्राथमिक विद्यालय गायघाट पर दोपहर 12:30 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

जमुई लोकसभा क्षेत्र में नहीं पड़ा एक भी मत, क्या है इसकी वजह?

जमुई लोकसभा क्षेत्र के तारापुर विधानसभा में नक्सल प्रभावित बूथ संख्या 258 पर एक भी मत अब तक नहीं डाला गया है। जो वोटर आएंगे उसकी दूरी 20 से 25 किलोमीटर है जिस कारण वोटर नहीं पंहुचे हैं।

पहले चरण के चुनाव पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

लोकसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चारों सीट पर भारी अंतर से हम लोग जीत रहे हैं। सभी लोग मौजूदा सरकार से गुस्से में हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/1781222867088085142

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button