Madhya Pradesh

MP के उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी लगी, CM बोले- सम्राट विक्रमादित्य पर गर्व

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में दुनिया की (CM Mohan Yadav) पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने विक्रमोत्सव-2024, रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव उज्जैन-2024 और उज्जयिनी व्यापार मेला-2024 की भी शुरुआत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में केवल मध्य प्रदेश का उज्जैन ही जहां पर वैदिक घड़ी है। अब भारत का समय दुनिया में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य पर हमें हमेशा गर्व रहा है।

You May Also Like

उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में वैदिक घड़ी के जरिए सम्राट (CM Mohan Yadav) विक्रमादित्य द्वारा स्थापित की गई सभ्यता को दुनिया में पहचाना गया है। सीएम ने सम्राट विक्रमादित्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वह नागरिक तंत्र स्थापना के पहले पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। उज्जैन को महाकाल की नगरी के साथ-साथ काल गणना की नगरी के रूप में भी जाना जाता है। महाकवि कालिदास ने भी अपने ग्रंथ और काव्यों में उज्जैन की गौरवगाथा के बारे में बताया है।

यह भी पढ़ें-http://कौन हैं सांसद बीबी पाटिल?, तेलंगाना में थामा बीजेपी का हाथ

क्या बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया?

इस दौरान केन्द्रीय नागरिक उडड्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उज्जैन को एक प्राचीन नगरी बताते हुए कहा कि उज्जैन सिर्फ मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की प्राचीन धरोहर है। यह बहुत ही गर्व की बात है कि सीएम मोहन यादव उज्जैन ही नहीं पूरे प्रदेश का विकास करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव उज्जैन को धार्मिक, आध्यात्मिक केन्द्र बनाने के साथ-साथ व्यापार, व्यवसाय और एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र रूप में भी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button