New Rules From 1 March 2024: Fastag से लेकर LPG सिलेंडर के नियमों में आज से आए बदलाव

New Rules From 1 March 2024: नई दिल्ली: हर माह की 1 तारीख की तरह, आज भी हुए कई वित्तीय नियमों में बदलाव आम जनता की जेब पर हुआ असर।
जानिए कौन – कौन से नियमों में आज से बदलाव आए है:-
New Rules From 1 March 2024: LPG सिलेंडर के दाम
महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के रेट को लेकर जनता को लगा झटका 25.50 रुपये के कमर्शियल सिलेंडर में हुई तेजी।
नए दाम आज से होगे लागू। अब दिल्ली में 9 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा। फरवरी में इसकी कीमत 1769.50 रुपये थी।
घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुए है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।
New Rules From 1 March 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम
मई 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में बदलाव हुआ था। आज भी इनके नए दाम जारी हो गए हैं।
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पर राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की वजह से कई शहरों में इनके रेट अलग होते हैं।
New Rules From 1 March 2024: फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC)
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC Update) को अनिवार्य कर दिया है। इसकी समय सीमा 29 फरवरी 2024 थी। अगर फास्टैग केवाईसी अपडेट नहीं होता है तो फास्टैग को ब्लैक लिस्ट या डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। कई लोगों को उम्मीद है कि फास्टैग केवाईसी अपडेट की तारीख आगे बढ़ सकती है पर अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है।
New Rules From 1 March 2024: सोशल मीडिया के नियम
1 मार्च से सोशल मीडिया के नियम भी बदले गए हैं। भारत सरकार ने आईटी (IT) नियमों को बदल दिया गया है। नए नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर जैसे एक्स (X), फेसबुक (Facebook), यूट्यूब (YouTube) और इस्टाग्राम (Instagram) पर गलत फैक्ट या फिर गलत खबरें डालता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा उसे भारी जुर्माना का भुगतान भी करना पड़ेगा ।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए
ये भी पढ़े: Golmaal 5 Release Date: इस दिन रिलीज होगी गोलमाल 5…