
Firing in Water Dispute: मधुबनी के फुलपरास इलाके में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में पांच लोगों को गोली लगी है। इसमें दो लोगों की मौत की ख़बर है। बताया जा रहा है कि घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
फुलपरास थाना क्षेत्र की घटना
घटना जिले फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव की है। फिलहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो पक्ष पानी बहाने को लेकर आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुई यह बात हाथापाई तक पहुंच गई और इसके बाद दो पक्षों की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें पांच लोगों को गोली लगी।
मरने वालों में मां और बेटा
गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को फुलपरास से रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मामले में एक महिला और उसके पुत्र को गोली लगी है, दोनों की मौत हो गई है। वहीं तीन घायल लोगों की चिकित्सा जारी है।
कई थानों की पुलिस कर रही कैंप
मामले के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: जेडीयू एमएलसी पर ईडी की कार्रवाई जारी, करोड़ों की संपत्ति की अटैच
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”