Uttar Pradeshराज्य

Ram Mandir: अयोध्या जाने वाली बसों पर लगी रोक, जानें क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला

Ram Mandir

22 जनवरी को राम मंदिर(Ram Mandir ) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ-साथ रामलला मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। आम जनता के लिए आज यानी 23 जनवरी से दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोले जा रहे हैं। वहीं अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है।

बसों का संचालन हुआ बंद

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण भारी भीड़ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रामलला के दर्शन के लिए लाखों की तादात में मंदिर में दर्शन के लिए लोग पहुंच गए। जिसके कारण परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने इस बात की जानकारी साझा की है।

हजारों लोग फसे

आपको बता दें कि बसों के संचालन को रोक देने के बाद से ही लखनऊ में काफी लोगों के फसे रहने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे के बाद अयोध्या जाने वाली बसों पर भी रोक लगाई गई. बसों की लंबी कतार लगने पर बहराइच हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को भी काफी समस्या हो रही है।

अयोध्या में कई रास्ते बंद

अगर आप भी अयोध्या में जाने का प्लान या फिर मन बना रहे हैं। आपको बता दें कि अयोध्या में भी कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर से 4-5 किलोमीटर की दूरी पर रास्तों को बंद कर दिया गया है। यदि आप पैदल यात्रा करते हुए मंदिर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो आपको अनुमति दी जा सकती है। सुबह के समय लोगों का राम मंदिर के बाहर जमावड़ा लग गया था. इसके बाद अव्यवस्था के हालात पैदा हुए और पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़े:Bharat Jodo Nyay Yatra: FIR पर बोले राहुल गांधी, यात्रा को हो रहा फायदा,असम CM पर साधा निशाना

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Related Articles

Back to top button