Uttar Pradeshलाइफ़स्टाइल

Ayodhya: 22 जनवरी को बंद हो सकती हैं देश की सभी अदालतें!

Ayodhya: 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसे लेकर देश भर के लोगों में उत्साह दिख रहा है। अयोध्या में राम लला का आगमन होने वाला है और इसको लेकर काफी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। हर कोई इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनना चाहता है। ऐसे मौंके पर 22 जनवरी को जब अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम का अभिषेक होगा तब बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने देश भर की सभी अदालतों में छुट्टी घोषित करने की मांग की है।

पत्र लिखकर 22 जनवरी को छुट्टी की मांग

बता दें, मनन कुमार मिश्रा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर 22 जनवरी को देश भर की सभी अदालतों में छुट्टी घोषित करने के लिए कहा है। उन्होंने अपने पत्र में 2019 के फैसले का हवाला दिया है, जिसके तहत हिंदुओं को संपूर्ण राम जन्मभूमि का स्पष्ट स्वामित्व दिया गया था।

PM मोदी सहित कौन होगा शमिल

अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को वाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रतिष्ठा समारोह के लिए वहां उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कई जगह छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही कई जगहों पर उस दिन ड्राई डे रहेगा। ऐसे में काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि 22 जनवरी को सभी कोर्ट में भी छुट्टी घोषित की जाए।

पत्र में 2019 के फैसले का हवाला

मनन मिश्रा ने अपने लेटर में सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर, 2019 के फैसले का हवाला दिया है, जिसके तहत हिंदुओं को संपूर्ण राम जन्मभूमि का स्पष्ट स्वामित्व दिया गया था और यह कहा गया था कि बाबरी मस्जिद का क्षेत्र भगवान राम का जन्मस्थान था। बीसीआई अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि 22 जनवरी की छुट्टी देश के सांस्कृतिक लोकाचार के साथ कानूनी प्रक्रियाओं के सामंजस्य को दिखाएगी। साथ ही ये भी कहा कि यह देश का पर्व है इसलिए देश के हर वर्ग को इसे मनाने का हक मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bihar News: MP के CM मोहन यादव का आज बिहार दौरा, नीतीश और लालू का होगा खेल खराब!

Follow us on- https://twitter.com/home

Facebook- https://www.facebook.com/

Related Articles

Back to top button