Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Manipur : राहुल गांधी मणिपुर का माहौल बिगाड़ने आए हैं : बीरेन सिंह

Manipur : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ की शुरुआत की। राहुल गांधी की इस यात्रा की आलोचना करते हुए मणिपुर (Manipur) के सीएम एन. बीरेन सिंह ने कई सवाल खड़े किए।

मणिपुर की स्‍थ‍िति लगातार सुधर रही है

बीजेपी सरकार का नेतृत्‍व कर रहे सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर के हालात बेहतर हो रहे हैं। मणिपुर की स्‍थ‍िति लगातार सुधर रही है। उन्‍होंने यह भी सवाल किया कि राहुल गांधी क्‍या राज्‍य में हालात को खराब करने के लिए आए हैं?

बीरेन सिंह ने क्या कहा?

इंफाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री सिंह ने इस बात पर चिंता जताते हुए कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्‍थ‍िति को देखते हुए इस तरह की रैली और राजनीति उनको (राहुल गांधी) नहीं करनी चाहिए। राज्‍य में इस तरह की रैली करने का समय नहीं है। यहां पर लोगों के जान माल की रक्षा करने से लेकर उनको ढांढस बंधाने का वक्‍त है। सीएम बीरेन सिंह ने राहुल गांधी के पिछले दौरे को लेकर भी सवाल खड़े कि‍ए, जिसका जिक्र उन्‍होंने रविवार को एक रैली के संबोधन में किया।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली के दौरान कहा कि वह पिछले साल 29 जून को मणिपुर आए थे और उस दौरान जो देखा और सुना था, न वो पहले कभी देखा और न सुना गया। उन्‍होंने कहा कि वह साल 2004 से राजनीति में हैं। पहली बार ऐसे राज्य में गया था जहां पर सरकारी ढांचा ध्‍वस्‍त हो गया था। वो मणिपुर अब पहले जैसा नहीं था। मणिपुर हिंसा में कई भाई-बहन, माता-पिता की मौत हुई। लेकिन, आज तक भारत के प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने के लिए यहां नहीं आए हैं। यह बेहद ही शर्मनाक बात है।

यह भी पढ़ें – NZ vs PAK: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में रह गए पीछे

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button