
Attack on Police Team: बिहार के गोपालगंज में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों के परिजनों ने हमला कर दिया। घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। हमलवार आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा कर फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की थी छापेमारी
जानकारी के मुबातिक गोपालगंज के कटेया थाना पुलिस को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली की तीन अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी अपने घर आया हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर कटेया थाना पुलिस के अवर निरीक्षक रियाज हुसैन मय पुलिस बल के कोइसा खुर्द छापेमारी के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी नमूना खटीक को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले जाने लगी।
आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर ले गए
इसी दौरान नमूना खटीक के परिवारीजनों ने लाठी डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना में अवर निरीक्षक पुलिस सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में अवर पुलिस अधीक्षक के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar: गिरिराज सिंह बोले… बिहार में अपराध की सीमा जंगलराज टू से भी ऊपर
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar