Delhi NCRमौसम

Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली में येलो अलर्ट, यातायात प्रभावित

Weather: दिल्ली- एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। गलन वाली ठंड और कोहरे की वजह से लोगों के कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ट्रेंने अपने समय से लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया हुआ है।

Weather: दिल्ली में सर्दी का येलो अलर्ट

शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है।

Weather: पंजाब में सर्दी का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार के लिए कोहरे का रेड अलर्ट और इसके अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के अनुसार पंजाब में बेहद घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ शीत लहर चलेगी। कोल्ड डे की स्थितियां भी बनी रहेंगी। खास तौर से रविवार को सीवियर कोल्ड वेव चलने की भविष्यवाणी की गई है।

हरियाणा में सर्दी का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा में शनिवार के लिए आठ शहरों में घने कोहरे और सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल शहर शामिल हैं। बाकी शहरों में ऑरेज अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 4-5 दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं।

गोरखपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, वाराणसी, बहराइच, फुर्सतगंज में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा।

यह भी पढ़ें:Delhi High Court: जलभराव से निपटने में विफल है सिविल ऑफिसर

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button