Apple Vision Pro की अब कर पाएंगे खरीदी, जानें कीमत और खूबियां

Apple Vision Pro
2023 में एप्पल कंपनी ने अपने शानदार प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं अब इस प्रोडक्ट को खरीदी के लिए पेश किया है। इच्छुक ग्राहक इसे बिक्री के लिए फरवरी में खरीदी कर सकते हैं। ध्यान रहे फरवरी में कंपनी इसे अमेरीका में खरीदी के लिए पेश करने वाली है। आइए विस्तार से इसकी खूबियों के बारे में जानते हैं।
Apple Vision Pro Price In India
ग्राहक को बता दें कि आधिकारीक तौर पर कंपनी Apple Vision Pro को 2 फरवरी को लॉन्च करने वाली हैं। इसकी पुष्टी कंपनी ने अपने न्यूजरूम साइट के जरिए दी है। फिलहाल इसे प्री-ऑडर के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है। ग्राहक 19 जनवरी से प्रोडक्ट की खरीदी कर सकते हैं। Apple Vision Pro की कीमत की बात की जाए तो बता दें कि 3,499 डॉलर है। भारतीय कीमत के अनुसार 2,90,679 रुपये होने वाली है।
इवेंट में हुआ था लॉन्च
एप्पल कंपनी ने अपने इस शानदार प्रोडक्ट को कंपनी ने पिछले साल WWDC एप्पल इवेंट के तहत लॉन्च किया था। इस इवेंट में कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर पेश किया था। हालांकि अब खरीदी के लिए कंपनी ने इसकी आधिकारीक तौर पर घोषणा की है। इच्छुक ग्रहाक अब इसे प्री-बुक करते हुए आसानी से खरीदी कर सकते हैं।
Apple Vision Pro Price Specifications in India
- बताई गई कीमत 256 जीबी वेरिएंट की होने वाली है
- साल के अंत तक इस डिवाइस अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा
- सुविधा के तौर पर कंपनी ने इसमें सोलो किंट बैंड और डुअल लूप बैंड,
- लाइट सील कुशन, बैटरी, पॉलिश क्लॉथ, USB टाइप-सी केबल और ऐडॉप्टर पेश किया है।
- R1 चिप का इस्तेमाल इस प्रोडक्ट में किया गया है
- Vision OS पर आधारित है
- दो हाई रेजोल्यूशन OLED डिस्प्ले से लैस
यह भी पढ़े: UP News: यात्रियों से भरी बस पलटी, रामलला के दर्शन को जा रहे थे यात्री
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar