Hyderabad: महिला से दरिंदगी, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

Hyderabad: हैदराबाद में एमजीबीएस बस स्टेशन से बदमाशों ने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला अपने भाई से नाराज होकर घर से निकली थी। महिला के शोर मचाते ही आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का अपहरण कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला का किडनैप हैदराबाद के सबसे बीजी बस स्टेशनों में एक एमजीबीएस बस स्टेशन से किया गया।
Hyderabad: घर से नाराज होकर निकली थी महिला
महिला का अपने भाई से झगड़ा हो गया था। जानकारी के मुताबिक झगड़े के दैरान महिला के भाई ने उस पर हाथ उठाया था। जिसके कारण महिला नाराज होकर घर से भाग गई थी। महिला देर रात करीब 10:40 बजे MGBS बस स्टेशन पहुंची थी। उसी वक्त वहां 2 बाइक सवार युवक आए। युवकों ने महिला को अकेला देख महिला का जबरन अपहरण किया और रेप की घटना को अजांम दिया।
महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी फरार
युवक महिला को जबरन पास के गोदाम ले गए। यहीं उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंट गए। लोगों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। बंदलगुडा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शाकिर अली ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस पूरी घटना की पड़ताल में जुट गई है। आरोपियों की तलाश अभी जारी है। मामले में आरोपियों को पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:Delhi-NCR: दो दिवसीय दौरे पर अरविंद केजरीवाल, गुजरात के जेल में बंद विधायक से भी करेंगे मुलाकात…