अपने ‘मकड़जाल’ में नीतीश को फंसाकर रखना चाहते हैं लालू- गिरिराज

Giriraj Singh to Lalu and Nitish

Giriraj Singh to Lalu and Nitish

Share

Giriraj Singh to Lalu and Nitish: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा लालू यादव नीतीश कुमार को अपने मकड़जाल में फंसाए हुए हैं। वह चाहते हैं कि उनका बेटा तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाए।

Giriraj Singh to Lalu and Nitish: ‘तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “लालू यादव का ये मकड़जाल है। वह नीतीश कुमार को मकड़ जाल में फंसाकर रखना चाहते हैं। उनका पहला प्रयोग है कि वह किसी ढंग से नीतीश कुमार को संयोजक बना दें ताकि वो हमारे गठबंधन में रहें। अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें। तब तक वो तैयारी करेंगे कि कैसे नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए।”

‘कोई नहीं बनाया नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक’

वहीं गिरिराज सिंह ने इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर कहा, गठबंधन में कौन इन्हें संयोजक बनाएगा। इन्होंने विधानसभा में कौन सा तीर मारा है। कोई क्यों इन्हें संयोजक बना देगा। आजकल एक महीने से लोगों को संबोधित भी नहीं किया है। क्या ऐसे ही इंडी गठबंधन का संयोजक रहेंगे। सब जगह जाकर कुछ बोलेंगे नहीं। इसलिए इन्हें कोई संयोजक बनाएगा नहीं। ये सिर्फ लालू यादव का मकड़जाल है। तब तक लालू यादव तैयारी करेंगे कि कैसे नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ा जाए। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: Patna: रेस लगाने के चक्कर में पकड़ ली मौत की राह, तीन ने गंवाई जान

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

अन्य खबरें