Uttar Pradeshक्राइमबड़ी ख़बर

Gang Rape Case नोएडा में नौकरी देने के बहाने युवती से गैंगरेप, क्यों नहीं थमते रेप के मामले

Gang Rape Case भारत देश में वक्त के साथ कई क्षेत्रों में बदलाव हुए। इसके साथ ही लोगों की सोच में भी बदलाव हुआ। इस बदलती सोच का सबसे ज्यादा प्रभाव औरतों के जीवन पर पड़ा। अब औरतें पहले के मुकाबले ज्यादा आजाद, पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर हैं। लेकिन इसके बावजूद देश में कई ऐसे असमाजिक तत्व मौजूद हैं, जो औरतों को इंसान से ज्यादा, मात्र मांस का लोथड़ा समझते हैं।

नौकरी देने के बहाने युवती से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा से गैंग रेप Gang Rape Case की दिल-दहला देने वली घटना सामने आई है। ख़बर है कि नौकरी देने के बहाने कुछ दरिंदों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि किसी से कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके डर से पीड़िता ने शिकायत नहीं की। दरअसल, ये वारदात 19 जून, 2023 की है और सकी रिपोर्ट थाना सेक्टर-39 में अब 30 दिसंबर को कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों का ताल्लुक सरिया और स्क्रैप माफिया के गुर्गों से है।  

पीड़िता ने बताई जुर्म की पूरी दास्तां

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उसने बताया, “मुझे नौकरी की जरूरत थी। इसी दौरान राजकुमार नामक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई। नौकरी लगवाने का झांसा देकर राजकुमार ने सभी शैक्षिक दस्तावेज के साथ बरौला गांव आने को कहा। वहां पर राजकुमार और उसका साथी महेमी मिले। दोनों ने मुझसे कहा कि रवि हमारे सर हैं। हम आपको उनसे मिलवा देंगे। वह आपकी जॉब लगवा देंगे। मैंने दोनों पर विश्वास कर लिया।”

आरोपियों ने दुष्कर्म का बनाया वीडियो

रेप पीड़िता ने आगे बताया “19 जून को राजकुमार और महेमी मुझे नौकरी दिलवाने के बहाने गार्डन गैलेरिया ले गए। राजकुमार और महेमी के साथ कार में बैठकर गई थी। उन दोनों ने गाड़ी पार्किंग में लगा दी। वहां पर तीन लड़के और आए। तीनों का परिचय रवि, आजाद और विकास के रूप में करवाया गया। सभी के हाथों में हथियार थे। रवि ने मुझे गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कपड़े उतार कर गलत काम किया। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया।”

परिवार को जान से मारने की दी धमकी

युवती ने बताया “विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि वे बहुत दबंग हैं और पैसे वाले भी। किसी से डरते नहीं हैं। अगर यह बात किसी को बताई, तो घटना का वीडियो वायरल कर दूंगा। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमेशा ब्लैकमेल करने लगे।”

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर DCP हरीश चंदर ने बताया “इस मामले में 30 दिसंबर को FIR दर्ज की गई। टीमों का गठन किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया, जिसके बाद चेकिंग शुरू की। 31 दिसंबर की रात करीब 11 बजे सफेद रंग की फॉर्चूनर कार आती दिखी। मुखबिर के इशारा करने पर कार को घेर लिया गया। सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस ने तीन आरोपियों को राजकुमार, आजाद और विकास को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी रवि फरार है। पुलिस की टीम रवि की तलाश में दबिश दे रही है।”

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर पर कांग्रेस नेता का अभद्र बयान, बोले- ‘500 साल बाद…’

हाल ही में बरेली की लड़की से हुआ था गैंगरेप

उत्तर प्रदेश स्थित बरेली में भी हाल ही में गैंगरेप का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपियों ने नौकरी की तलाश में नोएडा आई युवती की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। आरोपियों ने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। इस मामले में बरेली का ही एक युवक लड़की को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था। लड़की पर आरोपी लगातार देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे थे। SSP घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर कैंट पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

क्यों बढ़ रहे रेप के मामले

देश में बदलते वक्त के साथ कई बदलाव हुए, पर दुष्कर्म के मामले जस के तस बने हुए है। अखिर ऐसी कौन सी जीजें हैं जो रेप का कारण बनती हैं। कई लोगों के इसपे अलग-अलग मत हैं। कुछ लोगों का मानना कि इसके जिम्मेदार टीवी और सोशल मीडिया पर चलने वाले वो सीरियल या फिल्में है जिनमें खुलेआम एडल्ट कंटेंट दिकाए जाते है। कुछ लोगों का कहना है कि ये सब माहौल और परवरिश पर निर्भर करता है। कुछ लोग मानते है कि कई बार परिवार में औरतों के साथ किए जाने वाला व्यवहार भी एक रेप आरोपी को जन्म देते हैं।

देखा जाए तो इसमें हर छोटी सी दिखने वाली चीज भी बहुत बड़ा रोल प्ले करती है। चाहें वो कोई ऐसी एक्शन फिल्म हो, जिसमें अल्फा मेल का मतलब अपनी बीवी पर हाथ उठाना, गुस्से में गला दबाना हो। चाहें कोई बच्चा रोजाना अपने पापा को मम्मी से झगड़ते उन पर हाथ उठाते देखता हो। चाहें फिल्मों में और सोशल मीडिया पर आसानी से मिलने वालीं एडल्ट वीडियोज हों।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button