
Cattle traders attacked: बांका में सीकानपुर मोड़ के पास चार बदमाशों ने मवेशी व्यापरियों से 3 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए। बताया गया कि दो बाइक पर सवार चारों बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों व्यापारी एक पिकअप वाहन से धोरैया मवेशी हाट से 9 मवेशी लेकर घर जा रहे थे। घटना के बाद एसडीपीओ एवं स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। चारों बदमाश हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे।
Cattle traders attacked: सीकानपुर मोड़ के पास की घटना
घटना गुरुवार शाम की है। रजौन प्रखंड अंतर्गत अजीत नगर पहाड़ के सीकानपुर मोड़ के पास दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर एक पिकअप में सवार दो मवेशी व्यापारी से करीब 3.50 लाख लूट लिए। गोली लगने के बाद मवेशी व्यापारी मुनीलाल यादव और गुंजन यादव को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांघ में मारी गोली
जानकारी के अनुसार बांका के महाराजगंज लैता गांव निवासी मवेशी व्यापारी गुंजन यादव दो पिकअप से चार मवेशी एवं मुनीलाल यादव दो पिकअप से पांच मवेशी लोड करके धोरैया थाना क्षेत्र स्थित मवेशी हाट बेचने के लिए गए थे। इस दौरान चार बदमाशों ने दोनों व्यापारियों की जांघ में तीन गोली मारकर पॉकेट में रखे करीब 3.50 लाख रुपये लूट लिए और भाग गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से जख्मी दोनों व्यापारियों को आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दोनों व्यापारियों का इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रैफर कर दिया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर छापेमारी कर रही है।
रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar