Rajasthanराजनीतिराज्य

Vasundhara Raje: दिल्ली से आया वसुंधरा राजे को BJP हाईकमान का बुलावा, क्या CM पद से उठेगा पर्दा ?

Vasundhara Raje: राजस्थान चुनाव में 199 सीटों में से 155 सीटें जीत कांग्रेस की गहलोत सरकार को गिराने वाली भाजपा अभी तक प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को फाइनल नहीं कर पाई है। सूबे में सीएम पद को लेकर सियासी अटकलें जारी है ऐसे में प्रदेश की पूर्व सीएम रही बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं वसुंधरा राजे सिंधिया देर रात ही दिल्ली पहुंच चुकी है जहां आज गुरुवार सुबह वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकती है।

https://twitter.com/ANI/status/1732470223138418830?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1732470223138418830%7Ctwgr%5E6072224bdd0f4b5e42d22ebddeb83aefa7895b99%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Frajasthan%2Fbjp-high-command-called-vasundhara-raje-to-delhi-discussion-on-cm-post-possible-2023-12-06

वसुंधरा के दिल्ली पहुंचने पर अटकलों का बाजार गर्म

अब वसुंधरा राजे को दिल्ली से आए बुलावे के बाद सियासी हलको में अटकलों का बाजार गर्म है। राजे के देर रात दिल्ली पहुंचने को 2 तरह से देखा जा रहा है। पहला यह कि भाजपा हाईकमान राजस्थान में सीएम चेहरे को लेकर अपनी सहमति बन चुका है। जिसके नाम पर वसुंधरा राजे को भी सहमत करना चाहता है। या फिर ये कि पार्टी आलाकमान एक फिर राजस्थान की गद्दी पर वसुंधरा राजे को बैठाना चाहता है।

वसुंधरा दिखा चुकी है अपना शक्ति प्रदर्शन

बता दें कि लगातार चल रही सीएम फेस की अटकलों के बीच बीते दिनों वसुंधरा राजे अपने घर जयपुर में करीब 70 विधायकों को अपने घर डिनर पर बुलाकर पार्टी आलाकमान के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुकी है, हालांकि दिल्ली रवाना होने पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो अपनी बहू (Daughter in Law) को देखने जा रही हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 2024 आम चुनाव के समीकरण को साधने के लिए राजस्थान में किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है जिसकी रेस में अभी सबसे आगे तिजारा विधानसभा सीट से जीतने वाले बाबा बालकनाथ है। इसके साथ साथ गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ और दीया कुमारी जैसे नेताओं का नाम भी सीएम रेस में शामिल है।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/ayodhya-ram-mandir-inauguration-ceremony-latest-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button