Rajasthanराज्यराष्ट्रीय

हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं : स्मृति ईरानी

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कानून-व्यवस्था और महिलाओं के विरुद्ध अपराध सहित विभिन्न मुद्दों पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि जिनके नेता मूर्ख हैं, उन्हें डर लगता है। हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

ईरानी ने चुनावी सभा को किया संबोधित

टोंक के देवली में भाजपा के उम्मीदवार विजय बैंसला और राजसमंद के चारभुजा में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा चुनावों को महिलाओं के सम्मान की लड़ाई बताया।

ईरानी ने किया वादा

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में एक ऐसी सरकार की जरुरत पर जोर दिया जो महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे। ईरानी ने वादा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

ईरानी ने महत्वपूर्ण लाभ देने का दिया आश्वासन

स्मृति ईरानी ने जनता को भाजपा के सत्ता में आने पर महत्वपूर्ण लाभ देने का आश्वासन दिया जिनमें किसानों को वार्षिक वित्तीय सहायता में वृद्धि, महिलाओं के लिए किफायती दर पर गैस सिलेंडर, नवजात बच्चियों के लिए बीमा और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का वादा शामिल है।

जिनके नेता मूर्ख हैं, उन्हें डर लगता है

अमित शाह इस रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन, उनका प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने के बाद उनकी जगह ईरानी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता शेर की पार्टी से हैं। और वे डरने वाले नहीं हैं। ईरानी ने कहा जिनके नेता मूर्ख हैं, उन्हें डर लगता है। हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आप हमें कितना भी डरा लें, हम डरने वालों में से नहीं हैं।

ईरानी ने कांग्रेस सरकार की निंदा की

ईरानी ने कांग्रेस सरकार की निंदा की और महिलाओं से रेप और उन पर अत्याचार के मामलों का जिक्र किया। उन्होंने इन मुद्दों पर सरकार की चुप्पी की आलोचना की और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया।

यह भी पढ़ें – Apurva Movie Review: इस सर्वाइवल थ्रिलर में चमकी है तारा सुतारिया

Related Articles

Back to top button