खुशखबरी! त्योहारी सीजन में रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

दीपावली धनतेरस और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की संख्या में तिगुनी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यही वजह है कि उत्तर मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को कोई और असुविधा न हो उसके लिए उत्तर मध्य रेलवे ने कमर कस ली है। त्योहार के सीजन में तकरीबन 42 स्पेशल ट्रेंस का संचालन किया जाएगा।
यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी का फायदा टिकट ब्लैक करने वाले भी खूब उठाते हैं इसलिए डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे पुलिस फोर्स के साथ टिकट ब्लैक करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है इस ड्राइव में टिकट ब्लैक करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। त्यौहार का सीजन है हर किसी को अपने घर समय से पहुंचना है लेकिन जब टिकट यात्रियों को नहीं मिल पाता तो बिना टिकट के भी यात्री यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं।
ऐसे में विदाउट टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की काउंसलिंग भी उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से की जा रही है साथ ही साथ बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से फाइन भी लिया जा रहा है। आखिर कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेंस चलाई जाएगी और कैसे टिकट ब्लैक करने वालों पर रेलवे अपना शिकंजा कसेगा जानते हैं उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम हिमांशु बडोनी से।
ट्रेनों का विवरण
त्योहार के लिए कुछ विशेष ट्रेनें चलती हैं।
1. 05733/05734 KIR ASR 04 trip
2. 05615/05616 GHY UDZ 04 trip
3. 04001/04002 ANVT PNBE 05 trip
4. 03575/03576 ANVT ASN 03 trip
5. 04047/04048 ANVT KIR 04 trip
6. 04058/04057 ANVT JYG 04 trip
7. 04065/04066 ANVT PNBE 07 trip
8. 04062/04061 DLI BJU 04 trip.
9. 01678/01677 NDLS GAYA 07 trip.
10. 02250/02249 NDLS PNBE Rajdhani 04 trip
11. 02252/02251 NDLS PNBE Vande Bharat 04 trip
12. 01409/01410 LTT DNR 21 trip
13. 01415/01416 PA DNR 04 trip
14. 02037/01038 PA CNB 05 trip
15. 01039/01040 PA DNR 05 trip
16. 01917/01818 ST SFG 04 trip
17. 09045/09046 UDN DNR 04 trip
18. 09185/09186 MUMBAI CPA 03 trip
19. 09025/09026 BL DNR 08 trip
20. 03435/03436 MLDT ANVT 02. trip
21. 04145/04147 PRYJ ANVT 05 trip.
(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: स्कूली छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड देने की पॉलिसी तैयार, संबंधित पक्षों से मंगवाए जा रहे विचार