Biharराज्य

बकरी चराने गए किशोर का शव कुएं में मिला

Dead body Found in the Well: औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के पुलिस ने एक किशोर का शव कुएं से बरामद किया है। किशोर के शव की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के पोवाय गांव निवासी नरेश भुइया के कौलेज कुमार(17) के रूप में हुई है।

Dead body Found in the Well: पानी निकालने के दौरान आए चक्कर

मृतक के पिता नरेश भुइया ने बताया की मेरा बेटा बकरी चराने चाल्हो पहाड़ के जंगल गया था। इसी क्रम में पानी निकालने के दौरान उसको चक्कर आ गए और वह कच्चे कुएं में गिर गया। हादसे में पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। बकरी चराने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजने के लिए जंगल की तरफ गए।

Dead body Found in the Well: कुएं में चिनौटी फैली देख हुआ शक

परिजनों ने बताया कि कच्चे कुएं में उसकी चिनौटी फैली हुई दिखी तो संदेह हुआ। अन्य ग्रामीणों की मदद से कच्चे कुएं में जांच की गई तो कौलेज कुमार का शव उसमें दिखाई दिया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। किशोर की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Dead body Found in the Well: सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सलैया थानाध्यक्ष वंकेटेश्वर ओझा, प्रशिक्षु एसआई दया शंकर चौबे और अंकित कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

थानाध्यक्ष ने बताया की एक किशोर का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने मुताबिक किशोर को पहले से चक्कर आते थे। वह पहाड़ की तरफ बकरी चराने के लिए गया हुआ था। कुएं पर पानी भरने के लिए गया और तभी उसको चक्कर आए और वह कुएं में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

रिपोर्टः दीनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: एचएसआरपी मामले में आठ वाहन डीलरों पर कार्रवाई

Related Articles

Back to top button