Uttar Pradesh

UP के चर्चित IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा, लंबे समय से सस्‍पेंड चल रहे थे

उत्तर प्रदेश के चर्चित IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अभिषेक सिंह ने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद वो काफी चर्चाओं में आए थे। अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस हैं। वह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थें। उन्हें योगी सरकार ने बिना बताए लम्बे समय से गायब रहने के मामले में निलंबित किया था। उन्‍होंने इस्‍तीफा क्‍यों दिया, इसका स्‍पष्‍ट कारण तो सामने नहीं आया है पर माना जा रहा है कि फिल्‍मों में काम करने के शौक के चलते उन्‍होंने यह कदम उठाया है।

आपको बता दें अभिषेक सिंह वेबसीरीज ‘दिल्‍ली क्राइम’ समेत कुछ फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के शौकीन अभिषेक सिंह ‘दिल तोड़ के’ सॉन्ग से रातोरात सुर्खियों में आ गए थे। गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे और फेमस सिंगर बी प्राक के गाए गाने को टी सीरीज ने जुलाई 2020 में रिलीज किया था। इसके बाद IAS अभिषेक को सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा…’ में देखा गया। साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के सीजन-2 में भी काम किया था।

2022 में, अभिषेक सिंह को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्हें एक घटना के चलते 18 नवंबर 2022 को प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया गया। उन्होंने सरकारी कार के साथ फोटो खिचवाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोपों में हटाया गया। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें यूपी सरकार ने भी सस्पेंड कर दिया था।

अभिषेक सिंह के बारे में चर्चा हो रही है कि वे अपनी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं। हाल ही में, वे जौनपुर में भव्य गणेशोत्सव का आयोजन करवाया था और राजनीतिक मामलों में भी व्‍यस्‍त दिखे। उनकी पत्नी, दुर्गा शक्ति नागपाल, बांदा की डीएम हैं, और वे भी एक प्रमुख IAS अफसर हैं।

इसके अलावा, दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था और उनके परिवार में भी सरकारी अधिकारी हैं। उन्‍होंने सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होकर IAS अफसर की पद को हासिल किया और वे अभिषेक सिंह की पत्नी हैं।

ये भी पढ़ें: PPF vs पोस्ट ऑफिस RD, पोस्ट ऑफिस की इन दो स्कीम में किसी एक में करना है इन्वेस्ट! 

Related Articles

Back to top button