CONGRESS RALLY: प्रदेश अध्यक्ष बोले, केंद्र से बीजेपी का होगा सफाया

CONGRESS RALLY
CONGRESS RALLY: कांग्रेस लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रदेश में भी पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली लगातार जारी है। इसी क्रम में कैमूर में परिवर्तन संकल्प रैली सह कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस वाली महागठबंधन की सरकार बनेगी। केंद्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
CONGRESS RALLY: ‘गठबंधन की मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव’
परिर्वतन संकल्प यात्रा के दौरान भभुआ के लिच्छवी भवन में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। इस बार कांग्रेस पार्टी राजद, जदयू सहित सभी वाम दलों का गठबंधन है। इसी मजबूती के बदौलत कांग्रेस पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। एनडीए सरकार को इस बार उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
‘भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार, दर-दर भटक रहे’
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में आज बहुत से बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इन्ही सबसे मुक्ति दिलाने के लिए इस बार गठबंधन के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कैमूर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कैमूर में हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरा भव्य स्वागत किया है, वह तारीफ के काबिल है। कार्यकर्ताओं का जोश सराहनीय है।
CONGRESS RALLY: रोहतास में आए थे कांग्रेस नेता विजय शंकर
कांग्रेस की परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी नेता विजय शंकर भी रोहतास पहुंचे थे। विदित हो कि कांग्रेस प्रदेश में जगह-जगह परिवर्तन संकल्प रैली निकाल रही है। रोहतास में रैली में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के नेता और छह बार विधायक रहे विजय शंकर ने कहा था कि सनातन पर टिप्पणी करने वाले अज्ञानी हैं।
रिपोर्ट: प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार
ये भी पढ़ें:SANATAN DHARM: सनातन पर टिप्पणी करने वाले अज्ञानी-विजय शंकर