Biharराज्य

PATNA: यात्रियों को नहीं देना होगा निर्धारित से अधिक किराया

बिहार(BIHAR) के पटना(PATNA) में अब यात्रियों को निर्धारित से अधिक किराया नहीं देना होगा। इसके लिए ऑटो संघ और बैरिया बस टर्मिनल प्रबंधन की एक संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बताया गया कि कई जगह ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें आ रहीं थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

‘जानकारी के लिए लगाए जाएंगे स्टीकर’

गई जगह यह शिकायत मिली थी कि ऑटो चालक यात्रियों से निर्धारित दर से ₹10 अधिक भाड़ा वसूल रहे हैं। वहीं कई यात्रियों को निर्धारित किराए की जानकारी ही नहीं है। इस मामले में बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ का कहना है कि बस स्टैंड और यहां आने-जाने वाले ऑटो में निर्धारित रेट की जानकारी के लिए स्टीकर और बोर्ड लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:‘नारी शक्ति वंदन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद’

Related Articles

Back to top button