Gorakhpur: जल्द ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे आम लोग, प्रकृति शिविर सहित तमाम सुविधा होंगी उपलब्ध

Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद अब गोरखपुर में जल्द ही जंगल सफारी का आनंद आम लोग ले सकेंगे। विनोद वन और उसके आसपास के क्षेत्र में पयर्टकों को हाथी सफारी, आरोग्य योग केंद्र, प्रकृति शिविर, रोमांचक गतिविधि सहित तमाम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बदले में पयर्टकों को कुछ शुल्क देना होगा। प्राकृतिक शिविर में लोगों को प्लेटफार्म व शौचालय की सुविधा से युक्त स्विस टेंट पयर्टकों को दिया जाएगा।
मनोरंजन के साथ रोचक खेल की भी सुविधा
इसके अंतर्गत लोगों को सोलर लाइट सहित तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। बर्ड वाचिंग के लिए माता चौरा मंदिर और बुढ़िया माता मंदिर के पास वाच टावर बनाया जाएगा। बांस के निर्मित टिकट शाप भी निर्मित किए जाएंगे। जहां से कैमरा, दूरबीन, रेंज फाइंडर और कम्पास किराए पर उपलब्ध होगा। पयर्टकों को मनोरंजन के साथ उन्हें सुरक्षित रोचक खेल की सुविधा दी जाएगी।
आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा नगर वन
इसके साथ ही गोरखपुर में पचास एकड़ में तीन नगर वन भी बनाये जा रहे हैं। गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव ने नगर वन बनाये जाने पर कहा कि इस समय काफी प्रदूषण बढ़ता जा रहा है लेकिन गोरखपुर और आस-पास में काफी वन क्षेत्र है। गोरखपुर शहर के अंदर भी वन विभाग तीन नगर वन की स्थापना कर रहा है। जल्द ही इस नगर वन को भी आम नागरिकों के लिए खोला जायेगा।
(गोरखपुर से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: UP: दहेज लोभी बहू से जबरन करा रहे थे वेश्यावृत्ति, महिला ने पुलिस को बताई अपनी दास्तान