Uttar Pradesh

शिवपाल यादव का ओपी राजभर पर तंज, कहा – ‘इनका कोई ठिकाना नहीं..’

यूपी के जौनपुर में सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को बुरी तरह हराएंगे, फिर कभी सरकार नहीं बना पायेगी। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। मैं आजीवन सपा में ही रहूंगा। शिवपाल यादव ने यूपी में लॉ एंड ऑर्डर की व्यव्स्था पर कहा कि यूपी में सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खो चुका है। तहसील, थाने पर भ्रस्टाचार ब्याप्त है। बेरोजगारी-महंगाई चरम पर है।

इस दौरान शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजभर बहुत हल्के लोग हैं। इनका कोई ठिकाना नहीं है क्या कब बोल दें, कहाँ चले जाएँ…..ये प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को क्या क्या बोले…फिर वहीं पहुँच गए। मैं भी विपक्ष में रहा कभी किसी को कुछ नहीं बोला।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन को लेकर कहा कि लोकसभा में हम यूपी में 40 से 50 सीटें जीतेंगे, इस बार हम बीजेपी को बुरी तरह से हराएंगे। INDIA गठबंधन में मायावती के न शामिल होने पर शिवपाल यादव ने कहा कि मायावती भाजपा से मिली हुई हैं। भाजपा की B टीम हैं। पिछली बार सपा उनके साथ गठबंधन करके देख ली तभी ये स्थिति हुई चुनाव हार गयी।

Related Articles

Back to top button