स्वास्थ्य

मानसून में देशभर में बढ़ रहा है आई फ्लू का कहर, एम्स में हर रोज आ रहें हैं 100 से अधिक केस

देशभर में मानसून छाया हुआ है, जहाँ एक तरफ अधिक बरसात के कारण बाढ़ की समस्या बनी हुई है, तो दूसरी तरफ आई फ्लू इंफेक्शन भी तेज़ी से फैल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी आई फ्लू के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली एम्स में हर रोज आई फ्लू के 100 से अधिक केस आ रहें हैं।

कंजक्टिवाइटिस या आई फ्लू आंखों की एक बीमारी है जो छूने से फैलती है। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे अब लोगों में इसका डर साफ देखा जा सकता है। आई फ्लू आंखों को संक्रमित करने वाली एक बीमारी है। इसमें आंख की उस झिल्ली में संक्रमण होता है, जो आंख को ढक कर रखती है। यह रोग इंफेक्शन पैदा करने वाले वायरस के कारण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है। इस बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में संक्रमण फैल जाता है, जिससे मरीज को देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यें हैं आई फ्लू से बचने के कुछ तरीके

•             समय-समय पर अपने हाथों की सफाई करें।

•             आंखों को बार-बार न छुएं।

•             वर्कप्लेस या घर में सफाई का खास ध्यान रखें।

•             आंखों को समय-समय पर धोएं।

•             पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट करने से बचें।

•             संक्रमित व्यक्ति के तौलिया या कपड़े इस्तेमाल करने से बचें।

आंखो के लालीपन, सूजन या खुजली आदि होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

रिपोर्ट- वैभव शर्मा

Related Articles

Back to top button