Madhya Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

सिंधिया के गढ़ में प्रियंका, बुंदेलखंडी में लोगों से की राम-राम

मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं। इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर पहुंची जहां उन्होंने बुंदेलखंडियों को साधने के लिए बुंदेली भाषा से अपने भाषण की शुरूआत की। प्रियंका गांधी ने बुन्देली भाषा में अपने भाषण की शुरुवात करते हुए कहा कि बहुत इंतजार कराया आपको..उन्होंने जनता से राम-राम की। प्रियंका ने बुंदेलखंडी भाषा में जनता को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि दादी इंदिरा गांधी रानी लक्ष्मीबाई और महिलाओं की बहादुरी की कहानियां सुनाती थीं। प्रियंका गांधी की बुंदेलखंडी में कही गई बातें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यहां किसी की बुराई करने या जनता का ध्यान भटकाने नहीं आई हूं। महंगाई का मुद्दा है। मैं उस पर बात करने आई हूं। आपकी छत टपक रही है, मरम्मत महंगी हो गई है। स्कूलों की फीस, छाता खरीदना महंगा हो गया है। महंगाई आपके जीवन पर बोझ बन गई है। आप किस तरह गुजारा कर रही हैं, मैं समझ नहीं पा रही हूं। गैस सिलेंडर में गैस भरना मुश्किल हो गया है। दवाई कहां से लाऊं, ये सोचना पड़ता है। नेताओं को बताना पडे़गा कि महंगाई क्यों हैं। पूरी संपत्ति एक या दो ही व्यापारियों के पास क्यों है। प्रदेश में पटवारी घोटाला हुआ है। चुनाव के पहले स्कीम बनाने का क्या फायदा है। 18 साल से आप सरकार में हैं। तब तो आपने कुछ दिया नहीं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि नेता की सोच होती है कि सत्ता उनके साथ ही रहेगी. काम करने की क्या जरूरत है। जब समय आएगा तो दूसरी बात कर लेंगे। जनता भूल जाएगी कि महंगाई है, जनता भूल जाएगी किसान खेती नहीं कर पा रही। हमें फिर से वोट मिल जाएगा और फिर हम सत्ता में रहेंगे। अब समय आ गया है कि आप अपने भविष्य के लिए बहुत बड़ा निर्णय करने वाले हैं। क्या आप अगले पांच साल यहीं देखना चाहते हैं जो अभी देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 साल से पति को गोद में लेकर भटक रही पत्नी, बोली- मैं ज्योति मौर्य नहीं

Related Articles

Back to top button