धर्मगुरु दलाई लामा का आज 88वां जन्मदिन, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

Share

तिब्बत के सबसे बड़े धर्मगुरु दलाई लामा यानी तेनज़िन ग्यात्सो का आज यानी गुरुवार (6 जुलाई) को 88वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही है।

क्या है दलाई लामा

बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध के बाद सबसे ऊंचा अगर किसी का स्थान होता है तो वो होता है ‘दलाई लामा’ का। बौद्ध धर्म के अनुयायी दलाई लामा को अपने भगवान के रूप में देखते हैं। दलाई लामा तिब्बती बौद्धों के अध्यात्मिक, धार्मिक और राजनीतिक गुरु होते हैं।

‘दलाई लामा’ मंगोलियाई शब्द ‘दलाई’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘सागर’ और तिब्बती शब्द ‘लामा’, जिसका अर्थ है ‘गुरु’ या ‘शिक्षक’। वर्तमान के और 14वें दलाई लामा तेनज़िन ग्यात्सो हैं। विश्व समुदाय में तेनज़िन ग्यात्सो बहुत ही सम्मानीय व्यक्ति हैं। क्योकि जब तिब्बत अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा था तो उस समय उन्होंने स्वतंत्रता के लिए हिंसा का उपयोग करने से इनकार कर दिया था, और शांतिपूर्ण तरीके से तिब्बत और चीन के मुद्दे को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से उन्होंने अपील भी की, जिसको संयुक्तराष्ट्र ने मान कर महासभा में तीन बार बैठक कर मुद्दों को रखा। इस वजह से उन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिला था।

दलाई लामा के पुरस्कार

वर्ष 1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। साल 1994 में चार स्वतंत्रता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 1994 में वार्षिक विश्व सुरक्षा शांति पुरस्कार और 1999 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। साल 2007 में कांग्रेसनल गोल्ड मेडल 2009 में बर्लिन में जर्मन मीडिया पुरस्कार और 2009 में मानवाधिकारों के लिए लैंटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2009 में मानवाधिकार पुरस्कार और 2010 में अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्रता चालक पुरस्कार दिया गया। वहीं 2012 में टेंपलटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

जन्मदिन के मौक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर दलाई लामा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है परमपावन दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन के अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले अनगिनत वर्षों तक दयालुता और सहानुभूति फैलाते रहेंगे।