Uttar Pradesh

Fatehpur: तालाब में तब्दील हुआ चौराहा, पानी में डूबी नई नवेली दुल्हन

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि राज्य के अलग-अलग इलाकों से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। बारिश के बाद होने वाले जल जमाव से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक चौराहा जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया। पहली ही बारिश ने कार्यदाई संस्था के द्वारा करवाए गए कार्य की पोल खोल दी है। दरअसल फतेहपुर का चौड़गरा चौराहा तालाब में बदल गया। आपको बताते चले की यह चौराहा व्यस्तता की श्रेणी में आता है। आप चित्रों के माध्यम से देख सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग की तरह पानी में राहगीर गिर रहे हैं।

पहली ही बारिश में हाईवे चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार, जनहित को ताक में रखकर किया गया सर्वे, पानी में बह रहा है। नई नवेली दुल्हन को लेकर बाइक सवार पानी में घुस गया। आसपास के दुकानदारों राहगीरों ने बाहर निकाला। गहराई का अंदाजा आप खुद लगा लीजिए, बाइक पानी में डूब गई।

ये भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद को हमले से 5 दिन पहले मिली थी फेसबुक पर जान से मारने की धमकी

Related Articles

Back to top button